फिर महंगा हो गया LPG गैस सिलेंडर, एक सप्ताह में 100 रूपये बढ़ गए दाम

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

नई दिल्ली। ऑयल कंपनियों ने एलपीजी गैस की कीमतों में आज फ़िर बढ़ोतरी की है। 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया है। इसी तरह 5 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 18 रुपये बढ़ाई गई है. 19 किलो के सिलेंडर में 36.50 रुपये का इजाफा किया गया है।

इससे पहले भी इसी महीने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट्स में बढ़ाए गए थे. 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 55 रुपये तक का इजाफा किया गया था। हालांकि, अक्टूबर और नवंबर में HPCL, BPCL, IOC ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था।

अमूमन ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग हुआ. 1 दिसंबर को आईओसी ने बताया कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की गई है. दिल्‍ली में इसकी कीमत लगातार सातवें महीने 594 रुपये पर स्थिर रखी गई है। लेकिन कुछ दिन बाद ही इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर 14.2 किलोग्राम वाले गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ाकर दिल्‍ली में 644 रुपये कर दी गई थी। जिसमें आज फिर 50 रूपये की बढोतरी कर दी गई है।

रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!