यूपी में आ गई पंचायत चुनाव की तारीख, इस महीने होंगे चुनाव, यहां देखें…

MS Malik
By
2 Min Read

उत्तर प्रदेश में पंचायती चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायती राज विभाग को 31 मार्च तक पंचायती चुनाव कराने का निर्देश दिया है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायती चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायती राज विभाग को 31 मार्च तक पंचायती चुनाव कराने का निर्देश दिया है जिसके बाद विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उत्तर प्रदेश के मौजूदा पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं और उनकी तैयारियों में किसी तरह की देरी न हो इसके लिए पंचायतों के चुनाव जल्द से जल्द कराने की तैयारी हो रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पंचायती राज विभाग में हलचल तेज हो गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले हफ्ते पंचायती राज विभाग के शीर्ष अधिकारियों साथ बैठक में कहा था कि तैयारियां इस तरह की जाएं कि 31 मार्च तक पंचायत चुनाव संपन्न करा लिए जाएं। बैठक में कोरोना महामारी, किसान आंदोलन और यूपी बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए पंचायत चुनाव कराने पर विचार हुआ।

बैठक में मुख्य सचिव के साथ ही पंचायतीराज, नगर विकास और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन आयुक्त भी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!