बढ़ते कोरोना को लेकर हाई कोर्ट 9 अप्रैल तक बंद, सिर्फ जरूरी मामलो की होगी सुनवाई,

MS Malik
By
1 Min Read

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट और इसकी लखनऊ खंडपीठ में आगामी पांच से नौ अप्रैल तक नियमित पीठ(रेगुलर बेंच) नहीं बैठेंगी। इस दौरान केवल महत्वपूर्ण (अर्जेंट) मामलों की सुनवाई के लिए विशेष पीठ बैठेंगी।

मुख्य न्यायाधीश ने हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की एडमिनिस्ट्रेटिव कमेटी से विचार करने के बाद यह निर्णय लिया है। मुख्य न्यायाधीश के आदेश के अनुसार प्रयागराज व लखनऊ में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए न्यायिक कार्य सामान्य रूप से करने के संदर्भ में एडमिनिस्ट्रेटिव कमेटी के साथ टेलीफोनिक मीटिंग में तय किया गया। इस आधार पर पांच से नौ अप्रैल तक रेगुलर बेंच नहीं बैठेंगी। इस अवधि में केवल आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष बेंच बैठेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!