बसपा ने सांसद दानिश अली को पार्टी से किया निष्कासित

MS Malik
By
2 Min Read

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने यूपी के अमरोहा से सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया है। भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी द्वारा संसद में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दानिश अली से उनके आवास पर पहुंच कर मुलाकात की थी। और उनको आश्वासन दिया था कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है. यह मुलाकात ही उन्हें पार्टी से निकाले जाने की सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है।

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार दानिश अली जिस तरीके से संसद में कांग्रेस के साथ खड़े नजर आ रहे हैं, यही कार्रवाई की सबसे बड़ी वजह बनी है। जानकारी के मुताबिक़ पार्टी ने दानिश अली को हिदायत दी थी और कहा था कि पार्टी उनके मुद्दे पर उनके साथ है, बावजूद दानिश अली कांग्रेस के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी थी. उन्हें निकाले जाने की सबसे बड़ी वजह है।

राहुल गांधी ने की थी दानिश अली से मुलाकात
बता दें कि, बसपा सांसद दानिश अली पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान से सियासत गरमा गई थी. बिधूड़ी के बयान की चौतरफा आलोचना के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सितंबर में दानिश अली से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी थे।

दानिश ने भी राहुल से मुलाकात के बाद भावुक होते हुए कहा कि उन्हें राहुल से मिलकर लगा कि वह अकेले नहीं है. राहुल मेरा हौसला बढ़ाने यहां आए थे. उन्होंने मुझसे कहा कि इन बातों को अपने दिल से मत लगाना और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना. मुझे उनकी बातों से राहत मिली और अच्छा लगा कि मैं अकेला नहीं हूं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!