बाइक एवं स्कूटी की टक्कर में घायल 15 वर्षीय नाबालिग की इलाज के दौरान मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां स्कूटी एवं बाइक की टक्कर में 15 वर्षीय नाबालीग युवक की मौत हो गई। थाना रायपुर को सूचना मिली कि गूलर घाटी रोड में एक स्कूटी तथा एक बाइक का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उसके साथियों द्वारा 108 के माध्यम से ईलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां दौराने उपचार उसकी मृत्यु हो गयी।

सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी की गई तो पता चला कि मृतक शिवांग सिंह पंवार पुत्र सुरेंद्र सिंह पंवार निवासी लेन नंबर- 11 सरस्वतीपुरम नथुवावाला ढाग, थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 15 वर्ष अपने घर से अपने दोस्त के साथ अपनी स्कूटी से गूलर घाटी रोड की तरफ जा रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल द्वारा उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, दुर्घटना में शिवांग गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता जर्मनी में सर्विस करते हैं तथा मृतक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!