बिहार में नाव पलटने से 5 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता

MS Malik
By
1 Min Read

नाव पलटने से पांच की मौत 100 से ज्यादा लापता

पटना। बिहार के भागलपुर-नवगछिया के करारी गांव के टीनटंगा जरा दियारा में आज गुरुवार को नाव पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 100 लोग अभी लापता हैं। जिसमें से लगभग 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए गोपालपुर अस्पताल भेजा गया है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। टीम में अब तक 5 शव बरामद कर लिया है। मामला गोपालपुर थाना इलाके का है। बता दें कि नाव में मजदूर, किसान, बच्चे और महिलाएं सवार थीं, जो अपने खेतों में काम करने के लिए गंगा के उस पार जा रहे थे। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में हाहाकार मच गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!