बीएलओ की लापरवाही के चलते वोट देने से वंचित रह सकते हैं सैंकड़ों मतदाता!

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में सैकड़ों मतदाता बीएलओ की लापरवाही के चलते आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह सकते हैं। सोमवार को वरिष्ठ समाजसेवी डा जेएस सचान के साथ कई लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और लिखित में बीएलओ की शिकायत की। डा जेएस सचान ने बताया कि वह पैसेफिक गोल्फ सोसाइटी में रहते हैं। सोसाइटी में सैंकड़ों परिवार निवास करते हैं। यह क्षेत्र नगर निगम देहरादून में वार्ड 59 गुजराड़ा मानसिंह में आता है जबकि विधानसभा 22-मसूरी है।

सचान ने बताया कि बीएलओ ने लोकसभा चुनाव की वोटर लिस्ट के कार्य में लापरवाही बरतते हुए सही वोट नहीं बनाए हैं जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़ने से रह गए हैं। सचान ने मतदाता सूची में नाम जुड़ने से वंचित रह गए लोगों के लिए फिर से कैंप लगाए जाने की मांग करने के साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएलओ को उचित दंड देने व इस पद से हटाने की जिलाधिकारी से मांग की है। साथ ही नए लगाए जाने वाले बीएलओ को डोर टू डोर सम्पर्क कर सही, नियमानुसार व क्रम वाइज वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की है। वहीं तहसीलदार सदर मोहम्मद शादाब ने बताया कि वहां पर कैंप लगाया गया था जिसमें 150 से अधिक लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। फिर भी वह पूरे मामले की जानकारी करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!