बुलेट और डिस्कवर बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में दो की मौत एक गंभीर घायल

MS Malik
By
2 Min Read

बुलेट और डिस्कवर बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में दो की मौत एक गंभीर घायल

शमीम अली
खेडा अफगान। गांव महोदीनपुर के पास बुलेट और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

नकुड थाना अंतर्गत खेडा-फंदपुरी रोड़ स्थित गांव महोददीनपुर के पास आज दोपहर बुलेट और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

आस पास से गुजर गए लोगों ने घटना की जानकारी फंदपुरी पुलिस को दी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों और घायल को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया।

चौकी प्रभारी ने बताया बताया कि बुलेट बाइक में जबरदस्त टक्कर हुई है। पिलखनी के पास स्थित गांव नांगल निवासी 20 वर्षीय विनोद कुमार गंगोह निवासी अंकुर की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका दोस्त राहुल गंभीर रूप से घायल हो। सभी को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया है इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

बताया जाता है कि गंगोह निवासी अंकुर अपनी बहन की शादी के लिए सहारनपुर से नई बुलेट लेकर अपने दोस्त राहुल के साथ गंगोह वापस लौट रहा था सोमवार को शादी है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!