भाजपा ने किया वीबी जीरामजी योजना की कार्यशाला का आयोजन

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में वीबी जी राम जी योजना के तहत जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प यात्रा को पूरा करने के लिए वीबी जी राम जी योजना का शुभारंभ किया गया है इस योजना को हमें जन -जन तक पहुंचना है। विकसित भारत के लिए विकसित गांव की जरूरत पूरा करेगी यह योजना। इस योजना के माध्यम से गांव का विकास तो होगा ही साथ ही आम जनमानस को रोजगार वृद्धि के साथ-साथ कई लाभ भी प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्वराज विद्वान ने योजना के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए सिर्फ विकास आधारित ऐसी योजना की जरूरत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है जिसके लिए महत्वपूर्ण होगा कि ग्रामीण क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास हो पूर्व योजनाओं में विकास की गति धीमी को देखते हैं मोदी जी ने विकास की मुहिम से जोड़ने की जरूरत को समझते हुए इस योजना को लागू किया है इस योजना में रोजगार दिवस बढ़कर 125 दिन हो गए हैं साथ ही 15 दिनों में भुगतान होगा किसी कारण वश भुगतान न हो पाया तो उस पर ब्याज लगकर हमें भुगतान प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार भ्रम फैलाने का कोशिश करता रहा है और अपनी नीतियों को छुपाने की कोशिश करता रहा है जिसके कारण देश के कई गांव विकास की गति से दूर हूऐ लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में विकास में नए परिवर्तनों को करते हुए डिजिटल इंडिया के साथ चौमुखी विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष की राज्य सरकारों में जो काली कमाई होती थी वह भी रुक जाएगी हमारी डबल इंजन की सरकार ने पिछले 70 वर्षों की सरकारों से अधिक काम कर कर के दिखाए हैं।

महानगर प्रभारी राकेश गिरी ने भी वीबी जी राम जी योजना का लाभ बताते हुए कहा कि हमारा महत्वपूर्ण कार्य यह होगा कि हम समाज के प्रत्येक वर्ग में जाकर इस योजना के बारे में विस्तार से गांव-गांव में लोगों को बताएं कि मोदी जी ने इस योजना का मुख्य आधार गांव का विकास से जुड़ना है। सरकार अनेकों अनेक योजनाओं के माध्यम से लोगों को विकास के लिए अग्रसर है हम सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण कार्य है कि अच्छी योजनाओं को जनता के बीच तक पहुंचाएं आम जनता को रोजगार गारंटी की इस विकासपरक योजना की जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है।

धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने इस योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हम सब अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझे कि इस योजना के बारे में विपक्ष के द्वारा भ्रम और अफवाह फैलाने का प्रयास किया जा रहा है हमें एक जूटता के साथ अभियान से जुड़े कई कार्यक्रमों और उनके स्वरूप की विस्तार से जानकारी देनी है यह योजना देश की ग्रामीण रोजगार की नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास की नई सूरत लिखने वाली है इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी रखते हुए जन जागरूक अभियान बनाएं।

कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, श्याम अग्रवाल, अनुज कौशल, सरोजनी देवी, सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, राजेंद्र ढिल्लों, सुनील शर्मा, संध्या थापा, संकेत नौटियाल, राजेश कंबोज, बबलू बंसल, मोहित शर्मा, अक्षत जैन, पूनम मुंबई, जगदीश सिंबल, विनोद शर्मा, मोतीराम गौतम, संदीप बिजलवान, आशीष शर्मा, पंकज शर्मा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!