भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, सहसपुर ब्लॉक में महजबीं कौसर को बनाया प्रत्याशी

Astitva Times Desk
5 Min Read

भाजपा ने जारी की जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की दूसरी सूची

देहरादून। भाजपा ने प्रदेश की पंचायतों मे 4 जिला पंचायत अध्यक्षों एवं 14 ब्लॉक प्रमुख के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम सहसपुर ब्लॉक से सामने आया है। जहां पार्टी ने महजबी कौसर को अपना प्रत्याशी बनाया है। विश्लेषक इसे मुस्लिम समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए की जा रही एक और पहल बता रहे हैं।

दूसरी सूची जारी होने के बाद भाजपा ने सभी जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुखों के 14 अन्य प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के साथ अब तक 77 प्रत्याशियों की सूची पार्टी द्वारा जारी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक शेष ब्लॉक प्रमुखों के उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान पार्टी द्वारा कल किया जा सकता है।

पार्टी नेताओं के तमाम विरोध के बाद भी बिजल्वाण भाजपा में शामिल

देहरादून। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के आठ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। इससे पूर्व 89 में से 63 ब्लाक प्रमुख उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है।
देखें सूची

उत्तरकाशी और चमोली में भाजपा को बढ़त

11 निर्दलीय सदस्य भाजपा में शामिल, दो तिहाई से अधिक पंचायत पदों पर जीत का दावा

देहरादून। भाजपा ने शुक्रवार को उत्तरकाशी के 9 और चमोली के 2 निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी में शामिल कर अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्णायक बढ़त बना ली है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि पार्टी सभी 89 ब्लॉकों में कमल खिलाएगी और 70 फीसदी से अधिक प्रधान व बीडीसी सदस्य जीत चुकी है।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तरकाशी के निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य दीपक बिजलवाण, चमोली के सदस्य दौलत बिष्ट सहित 11 निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर सभी को पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई गई।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह जुड़ाव भाजपा की एकतरफा जीत का संकेत है। उन्होंने बताया कि पार्टी 89 में से 63 ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और शेष भी जल्द घोषित होंगे। भाजपा को विश्वास है कि सभी ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों पर पार्टी ही काबिज होगी, क्योंकि जनता ने विकास के लिए ट्रिपल इंजन सरकार को वोट दिया है।

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार जिले को छोड़कर बाकी 12 जिलों के लिए क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कुल 85 क्षेत्र पंचायतों के अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

भाजपा द्वारा घोषित सूची में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों पर सामाजिक संतुलन और प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार उतारे गए हैं। यह सूची संगठन की सांगठनिक मजबूती और जमीनी पकड़ को दर्शाती है।

कुछ प्रमुख प्रत्याशी

राजधानी देहरादून की रायपुर ब्लॉक से खैरी मानसिंह की पूर्व प्रधान श्रीमति सरोजनी जवाडी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

उत्तरकाशी जिला के नौगांव से ओबीसी (महिला) श्रेणी में श्रीमती शीतल गोड को प्रत्याशी बनाया गया है।

चमोली जिले के पोखरी (महिला) सीट से श्रीमती नीना रावत, और नारायणबगड़ (सामान्य) से यशपाल सिंह को टिकट मिला है।

रुद्रप्रयाग की अगस्त्यमुनि (अनु. जाति महिला) सीट से श्रीमती मुन्नीदेवी देवी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

 

टिहरी जिले की प्रतापनगर (महिला) सीट से श्रीमती मनीषा पंवार और जाखणीधार से राजेश गंगोला को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!