भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, दो कार्यकारी जिलाध्यक्ष भी नियुक्त मसूरी सभासदों की सूची भी जारी

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार जिले की नगर पालिका मंगलौर एवं उधम सिंह नगर की महुवा खेड़ागंज व हरिद्वार जिले की नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर, लंडोरा, पिरान कलियर एवं उधम सिंह नगर की केला खेड़ा तथा महुवा डाबरा आदि सीटों पर सहयोगी दलों या ऐसे उम्मीदवार जो कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को मात दे सके, उनका समर्थन किया जायेगा।
इसके अलावा नरेंद्र नगर मे परसीमन पूरा ना होने के कारण चुनाव नहीं हो रहे हैं । किच्छा नगरपालिका में अंतिम आरक्षण जारी होने के बाद प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।

भाजपा ने जनपद पौड़ी और रानीखेत जिले मे 2 कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किये हैं।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर रानीखेत में दीप भगत और पौड़ी में कमल किशोर रावत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गए हैं। वर्तमान जिलाध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी तथा रानीखेत की अध्यक्ष लीला विष्ट अध्यक्ष नगर पंचायत भिकियासैण से पार्टी प्रत्याशी है। संगठन कार्य प्रभावित ना हो इसलिए उनके स्थान पर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!