देहरादून: ज़मीन दिलाने के नाम पर हड़पे ढाई करोड़, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

MS Malik
By
4 Min Read

देहरादून। जमीन दिलाने के नाम पर ढाई करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जमीन की जांच कराने के बाद आरोपियों से धनराशि वापस मांगी तो उन्होंने लौटाने से इन्कार कर दिया। शिकायत पर धोखाधड़ी करने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी के निर्देश पर राजपुर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सहस्त्रधारा रोड स्थित अमन विहार अपार्टमेंट निवासी अनुज सिंह ने राजपुर पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह मोबाइल टावर लगाने काम करता है। वह काफी समय से जमीन तलाश रहे थे। इसी दौरान उन्हें किरसाली निवासी अजय पुंडीर व कैनाल रोड निवासी नितिन त्यागी ने किरसाली में तीस बीघा जमीन दिखाई और 97 लाख रुपये प्रति बीघा का रेट बताया।

आरोपियों ने उन्हें कागज दिखाने की बात पर विश्वास में ले लिया और 2019 में एग्रीमेंट के समय व बयाने के तौर पर एक करोड़ 55 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद ही एक करोड़ 47 लाख 50 हजार रुपए के चेक ले लिए। इस तरह नितिन त्यागी व अजय पुंडीर ने पीड़ित से तीन करोड़ तीन लाख रुपये ले लिए। बताया कि रकम देने के बाद रजिस्ट्री करने की बात पर दोनों बहाने बनाने लगे। शक हुआ तो पीड़ित ने जमीन की जांच कराई। इसमें पता चला कि जमीन का असली मालिक कोई और है।

उसने आरोपियों से रुपये वापस करने को कहा तो वह मुकर गए और धमकी देने लगे। पीड़ित ने दबाव बनाया तो आरोपी अजय पुंडीर ने पचास लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन बाकी रुपये नहीं दिए। राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी करने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

देहरादून। राज्य निर्माण के बाद से ही राजधानी देहरादून एवं आसपास के इलाकों में जमीनों के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग कागजों में धोखाधड़ी कर या किसी अन्य की जमीन को अपनी बताकर बेचकर लगातार फल फूल रहे हैं। कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां भू माफियाओ ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर उनको भी बेच डाला है। ताज़ा मामला राजपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां जमीन दिलाने के नाम पर अजय पुंडीर नामक व्यक्ति ने एक व्यक्ति से ढाई करोड रुपए की ठगी कर डाली है। पुंडीर के खिलाफ पहले भी जमीन धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। राजपुर थाना पुलिस भूमाफिया के खिलाफ जल्द ही गैंगस्टर की कार्रवाई कर सकती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि अजय पुंडीर के खिलाफ जमीन संबंधी धोखाधड़ी की कई शिकायतें आई हैं। पूर्व में ही आरोपित के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। जांच में पता चला कि पुंडीर ने मार्च 2023 के दौरान न्यू कैंट रोड निवासी एनएस रावत से सहस्त्रधारा रोड़ चालांग में जमीन संबंधी धोखाधड़ी की है।

इसी तरह आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर अप्रैल 2023 में प्रदीप नागरथ कोआपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट पटेलनगर के साथ जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों की ठगी की है। बताया कि अजय पुंडीर के खिलाफ कुछ और शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनकी जांच चल रही है। एक प्रकरण में कोर्ट में चार्जशीट चली गई है, जबकि अन्य में विवेचना की जा रही है। इसके बाद जल्द ही आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!