मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिरने से छत पर रखे पानी के टैंक की चारदीवारी विस्फोट की तरह उड़ गई।

MS Malik
By
1 Min Read




आकाशीय बिजली से मची चीख-पुकार के साथ ईश्वर की दया दृष्टि रही कि एक बड़ा हादसा टल गया लेकिन परिजनों के साथ पूरे गांव में भय का माहौल उत्पन्न है।
रविवार शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई इस दौरान तेज बिजली भी कडक रही थी। देर रात्रि लगभग 3 बजे गांव खेड़ा अफगान निवासी अनवार अंजुम के मकान की छत पर बनी पानी के टैंक की चारदिवारी के ऊपर बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ चार दिवारी की ईंटे भरभरा कर गिर पड़ी। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिजन तथा आसपास के लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए। किसी तरह का कोई नुकसान ना होने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं पास ही खड़े बिजली के पोल पर भी बिजली गिरने से लगी लाइट व बिजली के तार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही जिस समय यह हादसा हुआ उस समय विद्युत आपूर्ति बंद थी वरना बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। पीड़ित परिजनों का कहना है कि आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट अभी भी उनके कानों में गूंज रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!