देहरादून। शनिवार को मसूरी में महिला होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह स्नेह, सम्मान और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश प्रमुख रूप से दिखाई दिया।
कार्यक्रम की सफलता के लिए समस्त मातृशक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजन के दौरान महिलाओं को सूट एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया तथा फूलों की होली खेलकर पारंपरिक और सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का परिचय दिया गया। यह आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और सम्मान की भावना को भी मजबूत करने का माध्यम बना।
आयोजन की सफलता में जोत सिंह गुनसोला एवं मनमोहन सिंह मल्ल का मार्गदर्शन और पूरी टीम का सहयोग रहा। इसके अलावा शुभम खरोला, निशांत कुमार, संदीप कुमार, दक्ष पंवार, नवीन, जगपाल गुसाईं, दिनेश पंवार, नरेंद्र चौहान, दलवीर गुसाई, सूरज, रंजीत, रविन्द्र एवं हिमांशु सजवाण ने कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं संभालीं। श्रीमती सरिता पंवार जी के विशेष सहयोग से कार्यक्रम और अधिक गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ।
इस दौरान आयोजकों ने कहा कि समाज की मातृशक्ति का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाया जाता रहेगा।













