मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के शासनादेश जारी होने पर विधायक ने सीएम का जताया आभार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गल्जवाड़ी के अंतर्गत शहीद रमेश थापा मार्ग के निर्माण हेतु रुपये 43.35 लाख एवं गढ़ी कैंट चौक से टपकेश्वर महादेव मंदिर तक सड़क का पुर्ननिर्माण व सुधारीकरण कार्य हेतु रुपये 48.63 लाख की धनराशि का शासनादेश जारी कर दिया गया है।

शासनादेश जारी होने के बाद मसूरी विधायक गणेश जोशी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत हमेशा शहीदों को सम्मान देते हैं और शहीद रमेश थापा मार्ग के निर्माण के लिए धनराशि जारी करना इसी का हिस्सा है। साथ ही, गढ़ी कैंट चौक से टपकेश्वर महादेव मंदिर तक सड़क निर्माण के लिए 48 लाख रुपये जारी करने पर विधायक गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री का क्षेत्रीय जनता की ओर से आभार प्रकट किया।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!