महिला लेफ्टिनेंट कर्नल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तलाक का चल रहा था केस

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड निवासी महिला लेफ्टिनेंट कर्नल की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। भारतीय सेना में तैनात 43 वर्षीय महिला लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत पुणे में हुई। उसकी शादी एक कर्नल रैंक के अधिकारी से हुई थी और उनका तलाक का मामला लंबित था।

मामले के अनुसार, उत्तराखंड की रहने वाली 43 वर्षीय महिला भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात थी। वर्तमान में उसकी तैनाती जयपुर में थीं। 3 महीने के सैन्य प्रशिक्षण के लिए वह पुणे गईं थी। उसकी शादी एक कर्नल रैंक के अधिकारी से हुई थी और उनका तलाक का मामला लंबित था।

महिला की मौत पर जांच के लिए पहुंची पुणे पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस के मुताबिक, मौके से एक अन्य लेटर बरामद हुआ है, जो महिला के पिता का है। महिला के पिता भी सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके से मिले कुछ सुबूतों के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही मौत का कारण साफ हो पायेगा।

वहीं आर्मी की तरफ से कहा गया है कि वो जांच में पूरी सहयोग करेगी। इस मामले में पुलिस ने एक केस दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है। जोन 5 की डीसीपी नृमता पाटिल ने जानकारी दी है कि, 43 वर्षीय महिला अफसर वानोव्री में आर्मी ट्रेनिंग ले रही थीं। वे पिछले तीन महीने से वहां पर अपनी ट्रे्निंग ले रही थीं। उन्होंने अपने क्वार्टर में सुसाइड कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!