मुख्यमंत्री के दफ्तर का ट्विटर हैंडल हैक, एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट्स

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के ट्विटर हैंडल को देर रात हैकर्स ने निशाना बना दिया। आधी रात के दौरान हैकर्स ने मुख्यमंत्री योगी के ऑफिस के ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया और एक के बाद एक कई ट्वीट किये, हैकर्स ने सैंकड़ों यूजर्स को टैग किया है। इतना ही नहीं हैंडल के प्रोफाइल फोटो और बायो को भी बदल दिया। हैकर ने बायो में सीएम योगी के दफ्तर की जगह @BoredApeYC @YugaLabs लिख दिया। साथ ही एक ट्वीट को पिन टू टॉप यानी सबसे ऊपर कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद योगी आदित्यनाथ की तस्वीर दिखने लगी।

@CMOfficeUP नाम के हैंडल को 4 मिलियन से अधिक यूजर्स फॉलो करते हैं। इस पर मुख्यमंत्री के दौरे और फैसलों से संबंधित जानकारी दी जाती है। सीएम योगी से जुड़े ट्विटर हैंडल को हैक किये जाने के बाद काफी यूजर्स ने यूपी पुलिस को टैग करते हुए इसकी शिकायत की। @CMOfficeUP हैंडल 2 घंटे से अधिक समय तक हैकर के चंगुल में रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!