यूपी में कब जारी होगी पंचायत चुनाव की अधिसूचना, किस महीने पड़ेंगे वोट? जानिए पंचायती राज मंत्री ने क्या दिया जवाब

MS Malik
By
4 Min Read

यूपी में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश में चुनाव कराने की तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। पंचायत चुनाव को लेकर कई जिलों में कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर भी काम शुरू हो गया। यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? अधिसूचना कब जारी होगी जैसे तमाम सवालों पर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव समय से कराना सरकार की प्राथमिकता है। अनुमान है कि चुनाव मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में हो जाएंगे। आगे 21-21 दिन की अधिसूचना पर जिला पंचायतों के अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

पंचायत चुनाव समय से कराना सरकार की प्राथमिकता है। अनुमान है कि चुनाव मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में हो जाएंगे। आगे 21-21 दिन की अधिसूचना पर जिला पंचायतों के अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों का चुनाव संपन्न होगा: UP के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह

22 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
कानपुर के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता बनने का समय पूरा हो गया है। 22 जनवरी को फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित होगी। अभी आए सभी आवेदन का रिव्यु करके नाम जोड़े व घटाएं जाएंगे। सभी का वेरीफिकेशन किया जाएगा। आरक्षण को लेकर कमेटी लगातार सर्वे व रिव्यु करा रही है। फरवरी में उसका भी ऐलान किया जाएगा। अगर स्थितियां ठीक रहीं तो मार्च में चुनाव कराया जाना प्रस्तावित है। उसकी तैयारियां युद्धस्तर पर हो रही हैं।
पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 10 जनवरी को इस बाबत एक अहम बैठक होने वाली है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने स्पष्ट किया जिला पंचायतों का आरक्षण राज्य मुख्यालय से तय होता रहा है और इस बार भी ऐसे ही होगा बाकी ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत की सीटों का आरक्षण जिला मुख्यालय से ही तय किया जाएगा। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस बारे में शासनादेश जारी किया जाएगा, आरक्षण की प्रक्रिया के लिए अभी समय है। पंचायतीराज विभाग इसी समय सीमा के आधार पर अपनी तैयारी कर रहा है। परिसीमन पूरा होने के बाद आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मुरादाबाद के 15 हजार कर्मचारियों की चुनाव में लगेगी ड्यूटी

पंचायत चुनाव में इस बार चार पदों के चुनाव एक साथ होने हैं, इस चुनाव में चरण बद्ध मतदान में करीब पंद्रह हजार कर्मचारियों की डयूटी लगेगी। इसको लेकर प्रशासन ने इस बार सभी विभागों से कर्मचारियों के नाम और फोटो मंगवाने का काम शुरू कर दिया है। बैंक, बिजली जैसी जरूरी सेवाओं के कर्मचारियों की भी फिलहाल सूची व फोटो मंगवाए गए हैं। पिछले चुनाव में बैंक और बिजली विभाग के कर्मचारियों की लगी डयूटी को काट दिया गया था। इस बार अभी सभी विभाग से डयूटी मंगवाई जा रही है। आगे तय होगा कि किनको चुनाव डयूटी में लगाया जाएगा और किनको नहीं लेकिन कर्मचारियों के नाम व फोटो मांगे जाने से अभी से कर्मचारी कतराते नजर आने लगे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!