राजधानी में 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में थाना बसंत बिहार के अम्बीवाला में युवती ने घर में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कंट्रोल रूम द्वारा प्रातः आज सुबह लगभग दस बजे थाना बसंत विहार को सूचना मिली कि मोतीपुर अंबीवाला में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना वसंत विहार से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर पता चला कि कुमारी शिवानी पुत्री राधेश्याम उम्र 24 वर्ष निवासी मोतीपुर पोस्ट ऑफिस अंबीवाला थाना वसंत विहार देहरादून ने अपने कमरे के पंखे से चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर तथा मृतक के परिजनों द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़कर चुन्नी को काटकर मृतिका को नीचे उतारा गया।

पूछताछ में मृतक के माता व पिता ने बताया कि मृतका शिवानी नशे की आदी थी तथा रात्रि में स्कूटी लेकर घर से बाहर जाने की जिद कर रही थी जिसके लिए उसके माता-पिता द्वारा उसे मना किया गया तथा उसे उसके कमरे में सुला दिया गया। आज सुबह जब कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुलने पर परिजनों ने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो उसने पंखे से फांसी लगा रखी थी। शिवानी के पिता राधेश्याम के अनुसार शिवानी नशे की आदी थी और कुछ समय पहले स्मैक के साथ पकड़े जाने पर थाना पटेल नगर से जेल जा चुकी थी। वर्तमान में जमानत पर चल रही थी। फील्ड यूनिट द्वारा द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!