राम मंदिर निर्माण में आप भी बनिये भागीदार, ट्रस्ट ने परिसर के लिए मांगा सुझाव, भेजिए अपना डिजाइन

MS Malik
By
2 Min Read

श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद राम मंदिर परिसर को भव्य और दिव्य बनाने के लिए ट्रस्ट ने लोगों से डिजाइन और आइडिया मांगे गये हैं. 70 एकड़ में बनने वाले राम मंदिर परिसर के निर्माण में पसंदीदा और चुनिंदा डिजाइन को लागू किया जायेगा।

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने पिछले सप्ताह एक मीटिंग के बाद आम लोगों से परिसर को विकसित करने के लिए डिजाइन आमंत्रित किया है. परिसर में पुष्कर्णी, यज्ञ मंडपम, अनुष्ठान मंडपम, कल्याणा मंडपम का निर्माण होगा, इसके लिए डिजाइन और आइडिया मांगे गए हैं।

ट्रस्ट ने विज्ञापन में कहा है कि ये डिजाइन वास्तु पर आधारित होने चाहिए. परिसर में 51 छात्रों के लिए गुरुकुल का भी निर्माण किया जायेगा, इसके लिए भी लोगों से विचार मांगे गए हैं. अभी मौजूद पौराणिक स्थल जैसे की नल नील टीला, सीता की रसोई, कुबेर टीला और अंगद टीला को भी मुख्य निर्माण स्थल से जोड़ने के लिए डिजाइन और विचार मांगे गए हैं. ट्रस्ट ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए जा रहे निर्माण के लिए भी डिजाइन मांगे हैं।

विश्व हिन्दू परिषद ने कहा है कि राममंदिर का डिजाइन तो फाइनल हो चुका है, अब 70 एकड़ के परिसर की बारी है. इसके मास्टर प्लान हेतु आप भी 25 नवम्बर तक राम मंदिर ट्रस्ट को निम्नलिखित मेल पर अपने सुझाव भेज सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!