रायपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट ने सहस्त्रधारा रोड पर जनसंपर्क कर मांगे वोट

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट ने डांडा खुदानेवाला, ममगई मोहल्ला, द्रोण वाटिका, गुजराडा, किरसाली आदि में पदयात्रा एवं जन संपर्क कर वोट मांगे। उसके बाद उसके बाद राजेश्वर नगर फेज-5 में वरिष्ठ समाजसेवी अजय उनियाल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रभुलाल बहुगुणा ने कहा कि रायपुर विधानसभा में जहां एक तरफ स्वच्छ छवि के अनुभवी ईमानदार कांग्रेस के प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट हैं वही दूसरी तरफ धन बल बाहुबल और हर तरह के हथकंडे अपनाने वाले भाजपा के खाऊ और बिकाऊ प्रत्याशी है। उनके कार्यकाल में क्षेत्र का विकास बुरी तरह प्रभावित हुआ।

रायपुर से कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार में रहते हुए हमने युवाओं को नवोदय विद्यालय, सिडकुल एवं आईटी पार्क के माध्यम से रोजगार दिया साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की। आज भाजपा सरकार हमारे शहर की शान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री,आई आर डी ई जैसे प्रतिष्ठानों जिनमे यहां के युवाओं को रोजगार मिलता था उन्हें बंद कर निजीकरण करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो रायपुर को आदर्श विधानसभा बनाऊंगा जिसमे सड़कों, पार्क, डिस्पेंसरी, पानी, बिजली, सीवर आदि की व्यवस्था सही कर जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया की जायेंगी। कार्यक्रम को सूरत सिंह नेगी, एसपी सिंह, मनोज कुकरेती ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन गुजराड़ा के पूर्व प्रधान दीपक फरासी ने किया।

कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी अजय उनियाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता को फैसला लेना है जिससे प्रदेश को सही नेतृत्व मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में बिष्ट जी के केंद्रीय मंत्री रहते रायपुर विधानसभा क्षेत्र में सिडकुल, आईटी पार्क, स्वास्थ्य निदेशालय, पंचायत महानिदेशालय, पॉलिटेक्निक एवं क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हुआ। कार्यक्रम आयोजक अजय उनियाल ने उपस्थित हुए सभी महानुभव का हार्दिक आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मनोज कुकरेती,सौरव उनियाल, विकास मंगाई, राहुल कुकरेती, संजय उनियाल, विशाल उनियाल, अभय उनियाल, रमेश फरासी, संदीप शर्मा, सुधीर कुमार सुनहरा, हिमांशु नेगी, संदीप काला, अनुपम नेगी,बलराज दीक्षित, अंकित शर्मा, नवीन उनियाल, अक्षय उनियाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!