पूर्व प्रधान मनुज गोदियाल ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को समर्थन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए पूरा दम-खम लगा दिया है। रायपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को उस समय बड़ी सफलता मिली जब डंडा खुदानेवाला के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनुज गोदियाल ने गुजराडा में आयोजित एक एक कार्यक्रम में हीरा सिंह बिष्ट को अपना समर्थन दे दिया। सहस्त्रधारा रोड पर मनुज गोदियाल का बड़ा असर माना जाता है। गोदियाल द्वारा दिए गए समर्थन के बाद इस क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी और अधिक मजबूत स्थिति में आ गए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट ने समर्थन के लिए मनुज गोदियाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोदियाल जी द्वारा सही समय पर सही फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यदि मतदाताओं ने आशीर्वाद दिया तो वह रायपुर विधानसभा में लंबे समय से रूके हुए विकास कार्यों को तेज़ी से कराने के साथ ही विकास के नए आयाम स्थापित करने का काम करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!