रियल एस्टेट में एक बार फिर मंदी की आहट, घरों की बिक्री 18 प्रतिशत घटने का अनुमान

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। प्रॉपर्टी बाजार में कोरोना महामारी के बाद आई तेजी पर अब ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है। लंबे समय के बाद घरों की बिक्री गिरने का अनुमान है। रियल एस्टेट डेटा विश्लेषक कंपनी प्रॉपइक्विटी के अनुसार, देश में नौ प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर तिमाही में मकानों की बिक्री 18 प्रतिशत घटकर 1,04,393 इकाई रहने का अनुमान है।

पिछले वर्ष इसी अवधि में 1,26,848 इकाई की बिक्री हुई थी। इसमें हैदराबाद में सबसे अधिक 42 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। इसके बाद बेंगलुरु में 26 प्रतिशत, कोलकाता में 23 प्रतिशत, पुणे में 19 प्रतिशत, चेन्नई में 18 प्रतिशत, मुंबई में 17 प्रतिशत और ठाणे में 10 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जुलाई-सितंबर में केवल दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 22 प्रतिशत और नवी मुंबई में चार प्रतिशत की दर से आवास बिक्री बढ़ने का अनुमान है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!