रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले संडे मार्केट को बंद करने की मांग, नही हटने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी 

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले संडे मार्केट को हटाए जाने की मांग तेजी पकड़ने लगी है। रविवार को व्यापारियों और कांग्रेस नेताओं की एक बैठक हुई जिसमें रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले संडे मार्केट को बंद नही करने पर प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पूर्व विधायक राजकुमार एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में व्यापारियों की बैठक सरनीमल बाजार में हुई जिसमें सभी ने एक स्वर में रेंजर्स ग्राउंड में लगने वाले संडे मार्केट को बंद किए जाने व हटाए जाने की मांग की गई और कहा कि इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है और उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि संडे बाजार रेंजर्स ग्राउंड में लगता है। जिससे व्यापारी लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी करते है और जो लोग संडे बाजार में सामान की खरीददारी करने जाते है उन लोगों की गाडियां भी बाहर सड़क पर रहती है जिससे वहां पर हर समय जाम लगा रहता है और वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि टै्रफिक जाम की समस्या हर समय रहती है।

इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि संडे मार्केट बंद कराने के लिए जल्द ही जिलाधिकारी से मिलेंगे और उसके बाद कमिश्नर से मुलाकात कर ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी ठोस कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन किए जाएंगे और आंदोलन को तेज किया जाएगा।

बैठक में व्यापार के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने संडे मार्किट रेंजर्स कालेज से बंद करने की मांग की है और कहा कि इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। शहर से चार पांच किलोमीटर दूर लगाया जाए। संडे बाजार में बाहर से आए हुए लोगो को बिना वेरिफिकेशन के दुकानें लगाने की परमिशन दी जाती है जो की बिना जीएसटी देकर माल लाते हैं और उत्तराखंड का लाखों रुपया कमा कर ले जाते है। संडे बाजार में खाने पीने के भी स्टॉल लगते हैं और जिसमें सिलेंडर होने के कारण आग लगने का खतरा भी बना रहता है।

महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का कहना है कि रेंजर ग्राउंड की दीवार के साथ प्राचीन मंदिर भी हैं और जहां पर यह गंदगी फैलाते है। उन्होंने कहा कि जब ग्राहक वापस खरीदारी करके आता है तो उसे वहां पर अपना टू व्हीलर नहीं मिलता है तो वह परेशान हो जाता है कुछ ग्राहकों के पास तो खरीददारी करने के बाद गाड़ी का जुर्माना देने के लिए भी नहीं होता है प्रशासन को जब पता है कि संडे बाजार लगने से चारों तरफ जाम लग जाता है।

बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राजेंद्र सिंह, सनी सोनकर, विशाल खेड़ा, रजत कुमार, शेखर सोनकर, इमरान अली, राजेन्द्र घई, आमिर खान, पुनीत कुमार, केवल कुमार सोनू मेहंदीरता, राजेंद्र सिंह घई, राम कपूर, अजीत सिंह, प्रवीण कुमार बंगा, भूरा, रियान कसार, बसंत लाल, राजेंद्र सिंह नेगी, मनोज कुमार, राजेश मित्तल, अजीत सिंह, प्रवीण कुमार बंगा, भूरा भाई, रियान, कसार, बसंत लाल, राजेंद्र सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!