लाइन में लगने का झंझट होगा खत्म, अब ATM से मिलेगा सरकारी राशन

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। बहुत जल्द सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों के बाहर लाइन पर लगने से उपभोक्ताओं को छुटकारा मिल जाएगा। जिला पूर्ति कार्यालय ने जिले में चार ग्रीन अनाज एटीएम लगाए हैं। जिनका ट्रायल सफल हो गया है। ग्रीन एटीएम की क्षमता एक दिन में 30 क्विंटल गेहूं व चावल वितरण करने की है। एटीएम से राशन वितरण करने में घटतौली की शिकायत भी नहीं मिलेगी। एटीएम में सभी उपकरण कंप्यूटराइज हैं। राशन कार्ड का नंबर दर्ज करते ही संपूर्ण विवरण उपलब्ध हो जाएगा।दरअसल, जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से जिले में चार ग्रीन एटीएम देहरादून, ऋषिकेश, सहसपुर, विकासनगर में लगाए गए हैं। राशन वितरण में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसको लेकर ग्रीन एटीएम को ट्रायल पर लिया गया। ट्रायल के दौरान राशन विक्रेताओं को भी प्रशिक्षण दिया गया। एटीएम का ट्रायल पूरा होने के साथ ही प्रशिक्षण भी पूरा हो गया है। अब ग्रीन एटीएम का विधिवत संचालन किया जाएगा।

ऐसे काम करता है ग्रीन ATM
ग्रीन एटीएम में सभी उपकरण कंप्यूटराइज है।
राशन कार्ड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, अंत्योदय, राज्य खाद्य सुरक्षा के राशन कार्ड के नंबर दर्ज करते ही संपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो जाती है।
एटीएम में यह भी विकल्प उपलब्ध कराया गया है कि किस योजना में कितना गेहूं, चावल दिया जाना है।
ग्रीन एटीएम में यूनिट दर्ज करते ही उनती ही यूनिट अनाज बाहर निकलेगा।
इसमें अनाज का वजन भी मशीन के माध्यम से ही किया जाएगा। जिसके बाद मशीन के माध्यम से ही उपभोक्ताओं को गेहूं और चावल मिलेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!