अवैध खनन की सूचना देने वाले को कुचलने का प्रयास, नगर पालिका अध्यक्ष गिरफ्तार

MS Malik
By
3 Min Read

 

देहरादून। उत्तरकाशी जिले में खनन माफिया द्वारा पुलिस सुरक्षा में अवैध खनन की शिकायत करने वाले को कुचलने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी नगर पालिका बड़कोट के अध्यक्ष विनोद डोभाल एवं अंकित रमोला को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक थाना बड़कोट पुलिस को दी तहरीर मे प्रवीण सिंह रावत ग्राम कंनसेरू और विनोद रावत ने कहा कि वह देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे थे। नौगाव से राजगड्डी मोटर मार्ग पर जट्टा पलेठा मोटर मार्ग से 150 मीटर आगे नदी मे क्रेसर के लिए खनन करते हुए देखा। उन्होंने 112 पर पुलिस को फोन लगा लिया।

मौके पर पुलिस पहुंची और उन्हे मौके पर जाने के लिए रास्ता दिखाने को कहा। इस दौरान नदी मे खनन करने वाले फरार हो गए। कुछ देर बाद मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल और अंकित रमोला मौके पर पहुंचे और बहस करने लगे। झगड़े से बचने के लिए वह बड़कोट के लिए निकले तो आरोपियों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान पौण्टी पुल के पास पीछे से आ रही तहसीलदार की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए आरोपियों ने प्रवीन सिंह रावत की कार को टक्कर मार दी। वाहन खाई मे गिरने से बाल बाल बचा। स्कार्पियो कार न. Uk10A0008 मे अंकित रमोला ड्राइव कर रहे थे, जबकि बगल मे नपा अध्यक्ष विनोद डोभाल बैठे थे। कार को टक्कर मारकर दोनों भाग गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों पर धारा 307(109BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि विनोद डोभाल उर्फ कुतरु हाल ही मे नपा अध्यक्ष बड़कोट निर्वाचित हुए हैं और वह क्षेत्र के विधायक(निर्दलीय) संजय डोभाल के भाई हैं। विनोद डोभाल उर्फ कुतरू लैंड फ्राड के मामले मे दो बार जेल जा चुका है। वहीं डोभाल का पार्टनर अंकित रमोला हाकम सिंह रावत के साथ नक़ल माफिया के तौर पर जेल जा चुका है। घटना के बाद क्षेत्र मे दहशत है। खनन माफिया के इरादों को भांप कर प्रशासन ने पुरोला मे पीएसी तैनात की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!