लिवइन में रह रही BBA की छात्रा बनी मां, ब्वॉयफ्रेंड पर लगाया रेप और मारपीट का आरोप

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक कॉलेज में बीबीए की छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड पर रेप और मारपीट का आरोप लगाया है छात्रा फरवरी में एक बेटी को भी जन्म दे चुकी है। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।

देहरादून में BBA की एक छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड पर रेप और मारपीट का आरोप लगाया है. वह उसके साथ लिवइन में रहती थी. इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई. इसी साल फरवरी में उसने एक बेटी को जन्म दिया. जिसके बाद से आरोपी ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी. आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद बॉयफ्रेंड की मां और बहन ने उसके साथ मारपीट की थी. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपों की जांच की जा रही है।

लिविंग में दिया बेटी को जन्म
मीडिया में आयी जानकारी के अनुसार, मामला देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है.पीड़िता मूल रूप से मणिपुर की रहने वाली है. वह प्रेमनगर क्षेत्र स्थित संस्थान से बीबीए की पढ़ाई कर रही है. हांलाकि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि पढ़ाई के दौरान वह कॉलेज में पढ़ने वाले नीलेश के संपर्क में आई थी. दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. जिसके बाद दोनों लिवइन में रहने लगे. इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई. इसी साल दो फरवरी को उसने एक बेटी को जन्म दिया।

पीड़िता स्टूडेंट ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद नीलेश ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी.पीड़िता ने इस बारे में नीलेश की मां और बहन से बात की और फिर वह उनके घर भी गई. लेकिन आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसे घर से निकाल दिया. जिसके बाद नीलेश पीड़िता के कमरे में आया और उसके साथ मारपीट कर बेटी को छीनकर ले गया. किसी तरह उसने बेटी को वापस पाया. पीड़ित ने इस मामले की शिकायत देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से की. उन्होंने पीड़िता को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!