शामली में खेत से निकले सोने-चांदी के मुगल कालीन सिक्के

MS Malik
By
2 Min Read

खजाना छिपे होने की अफवाह पर की खुदाई

यूपी के शामली जिले के खेडी खुशनाम गांव में खेत से मिटटी खुदाई के दौरान सोने व चांदी के सिक्के निकलने के बाद खेत में लोगो की भीड जमा हो गई। रात के वक्त अवैध रूप से खेत में कराए जा रहे मिट्टी खनन के दौरान खजाना निकलने की सूचना लोगों को दिन निकलने पर उस वक्त हुई जब सड़क पर मिट्टी के साथ कुछ लोगों ने सोने-चांदी के पुराने सिक्को को पड़ा पाया।

खेत में खजाना निकलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई ओर लोग खेतों की ओर दौड़ पड़े। वहां पहुंचकर लोगों ने जहां फावड़े से जगह जगह मिट्टी की खुदाई शुरू कर दी वहीं दूसरी ओर कुछ लोग मिट्टी को मानने भी लगे इस दौरान बताया जाता है कि लोगों के हाथ भी कुछ सिक्के लगे हैं।

चर्चा यह है कि रात में खुदाई के दौरान खेत मालिक और वहां काम कर रहे मजदूरों को काफी संख्या में सोने और चांदी के पुराने सिक्के मिले थे जिनका वजन दो से ढाई किलो तक बताया जा रहा है। अब इनमें सोने के कितने सिक्के हैं और चांदी के कितने हैं इसका सही आकलन नहीं हो सका है।

बताया जाता है कि खेत से निकले यह सोने और चांदी के सिक्के मुगलकालीन है जो किसी समय में यहां दबाये गए होंगे।

उधर दूसरी ओर गांव में मिट्टी खुदाई के दौरान सोने चांदी के सिक्के मिलने की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने लोगों से पूछताछ की इस दौरान खेत मालिक मजदूरों और लोगों ने पूरी तरह से खजाना मिलने की बात से मुकरते हुए अपने पास कोई सिक्का होने से भी साफ इनकार कर दिया।

घंटो तक पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी कराई। बताया जाता है कि पुलिस के जाने के बाद लोग फिर से मिट्टी की खुदाई और छनाई में जुट गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!