सड़क हादसे में पूर्व सांसद की पत्नी की मौत , सांसद एवं पुत्र गंभीर रूप से घायल

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी चित्रा सिंह के साथ अलवर में बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसे में जसवंत सिंह की बहू चित्रा सिंह की मौत हो गई है. पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ 2018 में ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. मानवेंद्र भी अपने बेटे के साथ गंभीर रूप से घायल हुए हैं और दोनों का इलाज चल रहा है।


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर यह सड़क हादसा मंगलवार शाम अलवर के नौगांवा (हरियाणा बॉर्डर) के पास खूशपुरी में हुआ है. हादसे में बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र की पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया. मानवेंद्र सिंह के अलावा उनका बेटा हमीर सिंह भी घायल हो गया है. गाड़ी में मानवेंद्र सिंह का बेटा भी सवार था. दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायलों को अलवर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से जयपुर आ रहे थे, लेकिन अचानक से हाईवे पर उनकी गाड़ी पलट गई. हालांकि हादसे की वजह क्या रही वो अभी साफ नहीं है. हादसे में उनकी पत्नी की जान चली गई तो बेटे हमीर सिंह को शरीर में कई जगहों पर चोटें आई हैं. नाक और चेहरे पर चोट लगी हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!