बड़ी संख्या में IAS – PCS के तबादले, उत्तरकाशी के DM बने मेहरबान, बर्निया आबकारी आयुक्त

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। शासन ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों को इधर-उधर कर दिया है। देर रात जारी आदेशानुसार कई IAS और PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। छह आईएएस और 12 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।

बड़े स्तर पर जारी हुए ट्रांसफर आदेश के मुताबिक अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट को उत्तरकाशी का जिलाधिकारी बनाया है। मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद कार्मिक विभाग ने तबादला आदेश जारी किए। कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो गया है यहां नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का तबादला कर दिया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को अब कुमाऊँ मंडल विकास निगम में महाप्रबंधक और सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह को अपरनिदेशक सेवायोजन की जिम्मेदारी दी है।हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट पद पर अब कुमाऊँ मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक एपी बाजपेई अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

आदेश के अनुसार, ऊधमसिंह नगर के जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष हरीश कांडपाल को सेवायोजन निदेशक बनाया गया है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी रहे अभिषेक रोहिला को यूएसनगर जिला विकास अधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अपर सचिव रवनीत चीमा से कृषि एवं कृषक कल्याण हटा दिया है। पशुपालन और मत्स्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यूसनगर के सीडीओ (मुख्य विकास अधिकारी) विशाल मिश्रा को टिहरी

टिहरी के सीडीओ मनीष कुमार को यूएसनगर भेजा गया है।

पीसीएस अधिकारी मोहन सिंह बर्निया को एमडीडीए के सचिव पद से सटाकर अपर आयुक्त आधकारी बनाया है।

उपायुक्त गन्ना एवं अपर जिलाधिकारी यूएसनगर जय भारत सिंह को उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी है।

हल्द्वानी के नगर आयुक्त पंकज कुमार उपाध्याय अब कुमाऊं मंडल विकासणनिगम के महाप्रबंधक का दायित्व देखेंगे।

पौड़ी में एसडीएम युक्ता मिश्रा को सूचना आयोग में उपसचिव बनाय गया है।

यूएनगर के एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

केएमवीएन के महाप्रबंधक एपी वाजपेयी हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। अभी तक यह दायित्व देख रही ऋचा सिंह को प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी में अपर निदेशक बनाया है।

एमडीडीए के संयुक्त सचिव चौहान को हरिद्वार की एसडीएम

यूएसनगर के एसडीए तुषार सैनी को नैनीताल

चमोली की एसडीएम कुमकुम जोशी को देहरादून

अल्मोड़ा के एसडीएम चंद्रशेखर को चमोली

पिथौरागढ़ के एसडीएम भगत सिंह फोनिया को रुद्रप्रयाग का एसडीएम बनाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!