सरकारी भूमि पर बसी अवैध बस्ती पर चला बुल्डोजर, एसडीएम विकासनगर खुद रहे मौजूद

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रेम नगर नंदा की चौकी के सामने सरकारी भूमि पर बसी अवैध बस्ती पर आखिरकार प्रशासन की जेसीबी चल ही गई। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण तोड़ने का काम शुरू कर दिया।
इस दौरान कब्जा धारियों के तेवर दिखाई दिए भारी फोर्स की मौजूदगी में पुलिस के आगे किसी की एक न चली इस जमीन पर बरसों से कब्जा है जहां पर लोगों ने पक्के निर्माण कर रखे हैं इनको यहां से हटाना प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया था कुछ दिन पहले ही प्रशासन ने 45 घरों को नोटिस देकर अवैध कब्जे को खाली करने को कहा था।
सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने के लिए आज तहसील विकासनगर उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल भारी पुलिस बल और तहसील प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे प्रशासन ने जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण कर बनाए गए भवनों को ध्वस्त कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!