उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शनिवार को मुठभेड़ में एक 50 हजार का इनामी गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली देहात पुलिस ने बीजोपुरा नहर पुल से हलालपुर की और जाने वाली नहर की पटरी से 50 हजार के इनामी अय्याज उर्फ कंगारू निवासी जुल्मगढ़ थाना मंडी सहारनपुर को दबोचा है।
आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ 20 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी अय्याज पर सहारनपुर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल काफी समय पहले चोरी की थी। आरोपी 2016 में सहारनपुर से फरार होने के बाद राजस्थान के जोधपुर चला गया था। वहां फर्नीचर बनाने का काम करने लगा था।
सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा 50 हजारी बदमाश,
Leave a Comment