सांप से डसवाकर प्रेमी की हत्या कराने वाली फरार प्रेमिका पर पुलिस ने घोषित किया 25 हज़ार रुपए का इनाम

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। हल्द्वानी के बहुचर्चित व्यापारी अंकित चौहान हत्याकांड के हाईप्रोफाइल मामले में सभी चार फरार आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई है। फिलहाल सभी चारों आरोपियों के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही डॉली अपने साथ घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गई है। वहीं डॉली के घर छानबीन करने में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग भी लगे हैं।

गौरतलब है कि बीते 15 जुलाई को हल्द्वानी के तीन पानी में कार में अंकित चौहान की लाश मिली थी जिसकी जांच में पुलिस को यह पता चला कि अंकित चौहान की हत्या उसकी प्रेमिका डॉली उर्फ माही ने कोबरा सांप से कटवा कर की है।

इस हत्याकांड में मास्टरमाइंड डोली के अलावा उसका आशिक दीप कांडपाल, सपेरा सहित 5 लोग शामिल थे पुलिस ने सपेरे रमेश नाथ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य चार आरोपी अब भी फरार हैं पुलिस ने चारों आरोपियों की धरपकड़ के लिए 25- 25 हजार का इनाम घोषित किया है, एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई है इन आरोपियों के नेपाल फरार होने की भी आशंका जताई गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!