सीबीसीआईडी ने गबन के आरोपी को सहस्रधारा रोड से किया गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। अपराध अनुसंधान विभाग सेक्टर देहरादून ने सहस्रधारा रोड से लाखों रुपये हड़पने वाले एक व्यक्ति को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। विकासनगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में स्थानीय नागरिकों से मुनाफा कमाने का लालच देकर धनराशि जमा करा कर धोखाधड़ी की गई जिसमें लोगों से करीब 22 से 23 लाख रुपए की हेराफेरी की गई।

वादिनी श्रीमती अंजना नेगी निरीक्षक सीबीसीआईडी देहरादून द्वारा दिनांक 2/7/ 2017 को थाना विकासनगर देहरादून पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 227/17 धारा 420, 468, 471, 120 बी आईपीसी इनामी चिट फंड व धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम की धारा 3/4/ 5 क ख ग व आरबीआई एक्ट की धारा 45(5 ) में दर्ज किया गया था।

इस पर सेक्टर देहरादून पर अभियुक्त गण के विरुद्ध विवेचना कर साक्ष्य संकलन किया गया जिस पर सेक्टर अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक लोकजीत सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सेक्टर देहरादून हेमेंद्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण में सेक्टर की टीम ने अथक प्रयास से अभियुक्त सुरेंद्र वर्मा पुत्र मोहन सिंह वर्मा निवासी नागल हटनाला सहस्त्रधारा रोड से गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!