सुरंग में काम कर रहे सहारनपुर निवासी 24 वर्षीय मजदूर की मौत

MS Malik
By
1 Min Read

 
चंबा में सुरंग में काम करते समय हुआ हादसा

www.astitvatimes.com
 देहरादून। चंबा (टिहरी गढ़वाल) सुरंग निर्माण में लगे एक मजदूर की मौत हो गई। ट्रॉली से दीवार का ट्रीटमेंट करते समय मजदूर नीचे गिरा, उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अरशद (24) पुत्र महबूब ग्राम कासमपुर सहारनपुर उत्तर-प्रदेश रूप में हुई। गौरतलब है कि चंबा सुरंग का निर्माण वर्तमान में अंतिम चरण में है। सुरंग के दूसरे छोर दिखोल गांव की ओर पुश्ता निर्माण का काम करते समय हादसा हुआ।

हादसे में अरशद पुत्र महबूब की मौत हुई। अरशद भारत कंपनी में पिछले तीन साल से काम कर रहा था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!