सेक्स रैकेट की शिकायत पर स्पा सेंटरों में पुलिस की छापेमारी, दो सेंटर सीज

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। स्पा सेंटर की आड में सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत पर हरिद्वार पुलिस ने सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल में चल रहे दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। हालांकि स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट संबंधी शिकायत सच नहीं पाई गई। लेकिन दोनों स्पा सेंटर बिना लाइसेंस चल रहे थे और यहां क्रॉस सेक्स मसाज भी कराया जा रहा था। लिहाजा दोनों को सीज कर दिया गया।

क्या है क्रॉस सेक्स मसाज
सिडकुल पुलिस के मुताबिक पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर ग्रीन व फ्लोट एंड फ्लाई स्पा सेंटर के पास लाइसेंस नहीं था और यहां लडकियां जो मसाज कर रही थी उनके पास कोई डिग्री या डिप्लोमा भी नहीं था। इसके अलावा यहां क्रास समाज भी जारी थी। क्रास मसाज यानी मर्दो की मसाज लडकियां कर रही थी। नए नियमों के अनुसार अब लडकियों की समाज सिर्फ लडकियों और पुरूषों की समाज सिर्फ पुरूष ही कर सकते हैं। लिहाजा दोनों स्पा सेंटरों को सीज कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!