कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, चुग प्रदेश प्रवक्ता, शिवा बने प्रदेश सचिव

MS Malik
By
3 Min Read

कांग्रेस सेवादल कांग्रेस की रीढ़, नई टीम से बहुत उम्मीद – करण मेहरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

देहरादून। कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी देसाई ने उत्तराखंड कांग्रेस सेवा दल की नई टीम की घोषणा कर दी है l नई टीम में प्रदेश मुख्य संगठक हेमा पुरोहित के अनुमोदन पर राजेंद्र दुर्गापाल, मनमोहन शर्मा एवं मोहन फर्त्याल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
भास्कर चुग, अशोक मल्होत्रा एवं कपूर पंवार को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जसवीर सिंह, नितिन कौशिक और दिनेश ममगाईं को प्रदेश महासचिव बनाया गया एवं शिवा भट्ट, नरेश उपाध्याय, रेणु रुहेला , गुलाब धीमान, गोपाल सिंह गढ़िया, रेखा भंडारी, अमित मौर्य, रुचि बागवाड़ी, मंगत मथयाल, राजकुमार यादव, विनोद रौथान, फहीम अंसारी व महेश आर्य को प्रदेश सचिव तथा योगिता बिष्ट, बबीता बिड़ला, सोहन सिंह रावत, धन सिंह बंगारी व मंजू कांडपाल को प्रदेश में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

शोभा जोशी को कांग्रेस सेवादल महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश मुख्य संगठक एवं आर्यन राठौर को कांग्रेस सेवादल यूथ ब्रिगेड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया l विनीत अग्रहरि गुप्ता को प्रदेश का कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर तथा संजय दुर्गापाल को प्रदेश का ध्वज प्रभारी बनाया गया है।

इसी क्रम में 11 जिलों के जिला मुख्य संगठक भी नियुक्त किए गए
जिनमें किशन कठैत को बागेश्वर,
दिनेश नेगी को अल्मोड़ा,
कमल रावत को चमोली,
विजय कुमार एडवोकेट को पछवा दून,
अश्विन कौशिक को हरिद्वार नगर,
श्याम सिंह राणा को उत्तरकाशी,
सुशील कश्यप रुड़की ग्रामीण,
श्रीमती सयानी चौधरी को रुड़की नगर,
शर्मा लाल को रुद्रप्रयाग
एवं राजेंद्र चंद को देवप्रयाग की जिम्मेदारी दी गई।
साथ ही ज्योत्सना वर्मा को रुड़की महानगर,
रेणु चुनारा को परवादून एवं हिना खातून को हरिद्वार ग्रामीण का महिला प्रकोष्ठ का जिला मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी देसाई ने उत्तराखंड की मुख्य संगठक हेमा पुरोहित तथा उनकी टीम की तारीफ की तथा उम्मीद जताई कि उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा के प्रसार और प्रचार के माध्यम से आम जनता को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर कांग्रेस की मजबूती में अपना अहम योगदान देंगे और साथ ही उत्तराखंड से पांचों लोकसभा सीट कांग्रेस को जिताने में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।

प्रदेश मुख्य संगठन हेमा पुरोहित ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी देसाई का आभार व्यक्त किया तथा उनसे वायदा किया की नई टीम जी जान से राहुल गांधी की आईडियोलॉजी को, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा के हाथों को और कांग्रेस को मजबूत करने में जुटेगी l

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!