स्मार्ट सिटी के कार्यों में लापरवाही से नाराज नागरिकों ने शहरी विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर की जा रही लापरवाही के खिलाफ स्थानीय नागरिकों ने भाजपा नेत्री पूनम शर्मा के साथ शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत को ज्ञापन सौंपा।

पूनम शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत देहरादून के राजपुर विधानसभा क्षेत्र विशेषकर सुभाष रोड , कान्वेंट रोड, पटेल मार्ग पर सड़क, पेयजल ,सीवर एवं duct का कार्य सही तरीके से नहीं किया जा रहा है लापरवाही के कारण सीवर के पानी का फ्लो सड़क पर आ रहा है जिससे स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों को बदबू से परेशानी हो रही है जिससे स्थानीय जनता में रोष है और गर्मियां आरंभ होने से बीमारी फैलने का डर भी जनता को परेशान कर रहा है।

पूनम शर्मा ने शहरी विकास मंत्री से अधिकारियों को निर्देश देकर उचित कार्यवाही कराने का आग्रह किया। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण नंदा, हरविंदर, कमला रावत, मंजू, रूपाली, आलोक कुमार, नीतीश कुमार, मीना नैथानी, राकेश बिष्ट, नितिन मैथानी सहित दर्जनों क्षेत्रवासी सम्मिलित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!