हरीश रावत पंजाब प्रभारी पद की जिम्मेदारी से मुक्त, हाईकमान का आभार जताया

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। कांग्रेस केत्रराष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस हाईकमान से उन्हें पंजाब प्रभारी के दायित्व से मुक्त करने की मांग की थी। हरदा की इस मांग को कांग्रेस हाईकमान ने स्वीकार करते हुए उन्हें पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी से कार्यमुक्त कर दिया है। उनकी जगह अब हरीश चौधरी को पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताते चलें कि पूर्व सीएम हरीश रावत की शिकायत रहती थी कि पंबाज की जिम्मेदारी दिए जाने से वे उत्तराखंड को अपना उचित समय नहीं दे पा रहे हैं। अब चूंकि उनके पास से पंजाब की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है तो अब वे उत्तराखंड कांग्रेस को पूरा समय दे सकेंगे।
यही नहीं प्रदेश में अगले वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी वे बेहतर रणनीति बनाने पर काम कर सकेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!