आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समेत कई नेता भाजपा में हुए शामिल

0
229

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी हलचल लगातार रफ्तार पकड़ रही है। दलबदल की राजनीति के बीच बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 राकेश काला ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी से निष्कासित कई अन्य पदाधिकारियों ने भी घर वापसी की है। इस मौके पर स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मौजूद रहे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चंपावत से गोविंद सिंह सामंत के नेतृत्व में चंपावत के ब्लॉक प्रमुख पति वीरेंद्र सिंह, प्रकाश बोरा, संजय रावत, बलवंत सिंह धामी, लक्ष्मण सिंह बोरा, त्रिलोक कुमार, गिरीश खर्कवाल, पुराण सिंह बोरा, मदन सिंह सामंत, कमल बिष्ट, सचिन जोशी, राकेश बोर शामिल थे. वहीं, चंपावत जिला कार्यालय में 20 क्षेत्र पंचायत सदस्यों व 14 ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ली है। इसके साथ ही रामनगर से ममता गोस्वामी, जगमोहन बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्वेता बिष्ट ने बीजेपी ज्वाइन की है। अल्मोड़ा से कल्पना बोरा भाजपा में शामिल हुई हैं। वहीं देहरादून से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राकेश काला भी आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए भाजपा में शामिल हो गये। पौड़ी से संजय गौड़ ने भाजपा की सदस्यता ली।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी में एक प्रक्रिया के तहत आज कई जिलों में लोग भाजपा की रीति-नीति और सिद्धांतों में विश्वास जताकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पीएम मोदी के विकास के विजन से प्रभावित होकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा कार्यों में विश्वास करती है। पार्टी एक बार फिर सत्ता में आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here