इजराइली दूतावास के पास धमाका, घटना में तीन कारों के शीशे टूटे, स्पेशल सेल जांच में जुटी

MS Malik
By
1 Min Read

ANI
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बेहद पॉश इलाके औरंगजेब रोड पर इजराइली दूतावास के पास शुक्रवार शाम बम धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस धमाके में वहां खड़ी कुछ कारों के शीशें छतिग्रस्त हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने बम धमाके की पुष्टि की है। स्पेशल सेल की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम दिल्ली स्थित इजराइली दूतावास के बाहर धमाके की सूचना से हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस व फायर विभाग को करीब 5:45 बजे धमाके की कॉल मिली थी। धमाके में यहां खड़ी कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं।  

धमाके के बाद स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच के साथ ही खुफिया विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं। अभी तक की जांच में आईडी ब्लास्ट की बात सामने आ रही है। मौके फायर कर्मियों के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!