कांग्रेस शासन काल में रायपुर को सिडकुल आईटी पार्क एवं क्रिकेट स्टेडियम मिला : बिष्ट

0
134


त्रिलोक सजवाण आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

देहरादून। रविवार को रायपुर में आयोजित की जनसभा में त्रिलोक सिंह सजवाण अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके साथ भाजपा नेता प्रमोद नौटियाल भी कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर त्रिलोक सिंह सजवाण ने कहा कि कांग्रेस ही सही मायने में प्रदेश का विकास कर सकती है। रायपुर विधान सभा में जहां एक तरफ स्वच्छ छवि के अनुभवी ईमानदार कांग्रेस के प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट हैं वही दूसरी तरफ धन बल बाहुबल और हर तरह के हथकंडे अपनाने वाले भाजपा के खाऊ और बिकाऊ प्रत्याशी है। उनके कार्यकाल में क्षेत्र का विकास बुरी तरह प्रभावित हुआ।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व काबिना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने फूल मालाओं से त्रिलोक सजवाण का कांग्रेस में स्वागत किया।

इस अवसर पर रायपुर से कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार में रहते हुए हमने युवाओं को नवोदय विद्यालय सिडकुल एवं आईटी पार्क के माध्यम से रोजगार दिया एवं स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की। आज भाजपा सरकार हमारे शहर की शान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री,आई आर डी ई जैसे प्रतिष्ठानों जिनमे यहां के हजारों युवाओं को रोजगार मिलता था उन्हें बंद कर निजीकरण करने पर तुली है।

कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी सुभाष शर्मा ने कहा कि अब समय है और जनता को सोच समझकर फैसला लेना है जिससे प्रदेश को सही नेतृत्व मिल सके। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सोशल मीडिया अध्यक्ष शिल्पी अरोरा, महेंद्र प्रताप सिंह नेगी गुरु जी, महेश जोशी, प्रवीन पुरोहित, सुनहरा सिंह, विनीत डोभाल, मंजू डोभाल, पार्षद अनिल क्षेत्री,पूनम कंडारी, राकेश भट्ट, नितिन पुंडीर, सुनील थापा, अनमोल चौहान, रोबिन पंवार, तेजेंदर रावत, गुलशेर मियां, संदीप शर्मा, पिंटू दबंग, प्रधान अजीत नेगी, प्रतिमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here