किसी भी समय जारी हो सकती है उत्तराखंड कांग्रेस के प्रत्याशियों की दूसरी सूची,नाम हुए तय

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर रात अपने 53 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने बाकी बची 17 सीटों में से 11 सीटों पर भी प्रत्याशी तय कर लिए हैं जिनकी औपचारिक घोषणा किसी भी समय हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार रामनगर सीट से हरीश रावत चुनाव लड़ेंगे
जबकि रंजीत रावत सल्ट विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरेंगे
अनुकृति गोसाई लैंसडाउन सीट से किस्मत आजमायेंगी।
वहीं लालकुआं सीट से पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी को टिकट मिलने की प्रबल संभावना है।
माना जा रहा है कि कांग्रेस के बारे में लगातार चल रही महिलाओं की अनदेखी की खबरों से संध्या डालाकोटी के टिकट की राह आसान हुई है।

हरीश रावत के करीबी कांग्रेस नेता खजान पांडे ने सोशल मीडिया पर हरीश रावत द्वारा 28 फरवरी को रामनगर सीट से नामांकन किये जाने की पोस्ट साझा की है। हरक सिंह रावत अपनी बहू अनुकृति गुसाई के लिए लैंसडाउन से टिकट मांग रहे थे उनकी यह मांग पूरी हो गई लगती है। साथ ही हरक सिंह रावत को भी पार्टी चौबट्टाखाल विधानसभा से प्रत्याशी बना सकती है। जहां टिकट मिलने पर उनका मुकाबला कबिनेट में साथ रहे उनके पूर्व साथी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से होगा।

विश्वस्त सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार देहरादून की कैंट सीट पर सूर्यकांत धस्माना
डोईवाला विधानसभा सीट पर मोहित उनियाल शर्मा एवं ऋषिकेश सीट पर जयेंद्र रमोला चुनाव मैदान में होंगे।

इसके साथ ही हरिद्वार जिले की ज्वालापुर सीट से बरखा रानी
झबरेड़ा से वीरेंद्र जाती
खानपुर से सुभाष चौधरी
लक्सर विधानसभा से अंतरिक्ष सैनी कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी हो सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!