कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के खिलाफ कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरांनद का हरिद्वार ग्रामीण से टिकट कटवाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन कर टिकट की मांग की। राजेंद्र जोशी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने स्वामी यतीश्वरानंद का टिकट काटे जाने की मांग करते हुए स्थानीय प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है।

स्वामी यतीस्वरानंद के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए आरोप देखें वीडियो

वहीं पार्टी कार्यालय के बाहर पहुंचे इन भाजपा समर्थकों के पहुंचने पर ​गहमागहमी हो गई। राजेंद्र जोशी ने बताया​ कि वो लालढांग के गाजीवाली के रहने वाले हैं और उन्होंने भाजपा को क्षेत्र में खडा करने के लिए बहुत मेहनत की है इसलिए उन्हें टिकट दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्वामी यतीश्वरानंद पर विकास ना करने और अवैध खनन को बढावा देने का भी आरोप लगाया।

भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन करते हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!