कांग्रेस को बड़ा झटका: प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा में शामिल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। जैसे-जैसे चुनाव करीब आते जा रहे हैं वैसे ही नेताओं का पार्टी बदलने का क्रम भी तेज हो गया है। देर रात भाजपा द्वारा कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को मंत्रीमंडल के साथ ही भाजपा से भी 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। हरक सिंह रावत के कई दिनों से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तैर रही थी। भाजपा को जैसे ही देर रात भनक लगी कि हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल होने दिल्ली गये हैं वैसे ही भाजपा ने तत्काल कदम उठाते हुए उनको 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

वहीं आज कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस की प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सरिता ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे व नैनीताल से पूर्व विधायक संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी के बाद से नैनीताल सीट पर हलचल मची हुई थी। कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता 2012 में इस सीट से विधायक चुनी गई थींं। लेकिन संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी के बाद से ही उन्होंने बगावती तेवर दिखा दिए थे। तभी उन्होंने साफ कर दिया था कि यदि उन्हें नैनीताल से टिकट नहीं मिला तो वह भाजपा में भी जाने से गुरेज नहीं करेंगी।

आज सरिता ने बकायदा देहरादून में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिसके बाद नैनीताल सीट पर भाजपा से उनका टिकट पक्का माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!