घर जलाने के आरोपी जितेंद्र बबलू को भाजपा में शामिल करने पर रीता बहुगुणा जोशी नाराज

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। वर्ष 2009 में रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के आरोपी बीकापुर (अयोध्या) से बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार सिंह बबलू बुधवार को भाजपाई हो गए। इस ज्वाइनिंग की सूचना मिलने पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने नाराजगी जताई है। अब वह पार्टी नेतृत्व से बबलू की सदस्यता खत्म कराने के मुद्दे पर बात करेंगी। भाजपा राज्य मुख्यालय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बबलू के साथ ही कांग्रेस व बसपा के कुछ अन्य नेताओं को भाजपा की पट्टिका पहनाई।

जुलाई 2009 में लखनऊ में उस समय की कांग्रेस की बड़ी नेता रहीं रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने की घटना की अगुवाई का आरोप बबलू पर लगा था। इस कांड की जांच में बबलू दोषी भी पाए गए। अब रीता बहुगुणा जोशी भाजपा से प्रयागराज की सांसद हैं। बबलू के भाजपा में शामिल होने की खबर ने उन्हें झकझोर दिया है। बबलू की ज्वाइनिंग और उसके कुछ घंटे बाद ही रीता बहुगुणा के विरोध के बाद प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मौन साध लिया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!