जिले की 884 ग्राम पंचायतों में 452 ग्राम प्रधान के पद अनारक्षित

0
333

सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत समान्य निर्वाचन-2021 के लिए जनपद सहारनपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए जिले की 884 ग्राम पंचायतों में से 193 अनुसूचित जाति की स्त्री और पुरूष वर्ग के लिए तथा 239 अन्य पिछड़ा वर्ग के स्त्री और पुरूष के लिए आरक्षित की है। साथ ही 452 ग्राम प्रधान के पद अनारक्षित होंगे। पंचायती राज विभाग ने शनिवार को इस के आदेश जारी कर दिये है।

जारी आदेशों के अनुसार जनपद सहारनपुर के विकास खण्ड बलियाखेडी में 75 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 6 और पुरूष के लिए 12 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 7 और पुरूष के लिए 13 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 12 और पुरूषों के लिए 25 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड पुवांरका में 93 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 7 और पुरूष के लिए 14 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 9 और पुरूष के लिए 17 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 15 और पुरूषों के लिए 31 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड मुजफ्फराबाद में 98 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 8 और पुरूष के लिए 14 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 9 और पुरूष के लिए 17 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 16 और पुरूषों के लिए 34 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड सढ़ौली कदीम में 84 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 6 और पुरूष के लिए 10 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 8 और पुरूष के लिए 15 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 14 और पुरूषों के लिए 31 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड देवबन्द में 64 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 5 और पुरूष के लिए 10 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 6 और पुरूष के लिए 11 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 11 और पुरूषों के लिए 21 पद आरक्षित किये है।


इसी प्रकार विकास खण्ड नागल में 74 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 6 और पुरूष के लिए 11 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 7 और पुरूष के लिए 13 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 12 और पुरूषों के लिए 25 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड नागल में 54 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 5 और पुरूष के लिए 8 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 5 और पुरूष के लिए 9 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 8 और पुरूषों के लिए 19 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड नानौता में 56 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 5 और पुरूष के लिए 9 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 5 और पुरूष के लिए 10 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 9 और पुरूषों के लिए 18 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड सरसावां में 103 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 8 और पुरूष के लिए 15 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 10 और पुरूष के लिए 18 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 17 और पुरूषों के लिए 35 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड नकुड़ में 85 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 7 और पुरूष के लिए 13 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 8 और पुरूष के लिए 15 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 14 और पुरूषों के लिए 28 पद आरक्षित किये है। विकास खण्ड गंगोह में 98 ग्राम प्रधान के पदों में से अनुसूचित जाति की महिला के लिए 5 और पुरूष के लिए 9 पद आरक्षित किये है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 9 और पुरूष के लिए 18 पद आरक्षित किये है। सामन्य वर्ग की महिलाओं के लिए 19 और पुरूषों के लिए 38 पद आरक्षित किये है। ग्राम प्रधान पद हेतु अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 68, अनुसूचित जाति के पुरूषों के लिए 125, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 83, पुरूषों के लिए 156, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 147 तथा पुरूषों के लिए 305 पद आरक्षित किये गये है।

शादाब मलिक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here