देहरादून : पूर्व सैनिकों ने पैंशन विसंगतियों के खिलाफ बैठक कर निकाली रैली

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के बालावाला स्थित एक बैंडिंग प्वाइंट में गौरव सैनानी एसोसिएशन देहरादून ने केंद्र सरकार द्वारा OROP, MSP व पैंशन विसंगतियों के खिलाफ एक विशाल बैठक व रैली निकाली जिसमें बड़ी संख्या में गौरव सैनानियों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन के प्रवक्ता सूबेदार मेजर खुसाल सिंह परिहार ने पूर्व सैनिकों के साथ हुए भेदभाव पर विस्तार से जानकारी दी।

गौरव सैनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने बताया अभी देश में पूर्व सैनिक जागरूक हो चुका है और आज देश में आंदोलन का शंखनाद हो चुका है देश के पूर्व सैनिक सरकार के खिलाफ नहीं है लेकिन दुर्भाग्य है अभी तक केन्द्र सरकार व राज्य सरकार ने पूर्व सैनिकों से एक बार भी बात नहीं की है। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले कुछ महीनों में पूर्व सैनिकों का आंदोलन बहुत बढ़ जायेगा लाखो पूर्व सैनिकों का आंदोलन देश के कोने कोने में होगा। गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड सभी जिलों में OROP ,MSP, पैंशन विसंगतियों पर बैठकें करेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव सैनानी एसोसिएशन के मनवर सिंह रौथाण उपाध्यक्ष, गिरीश जोशी कोषाध्यक्ष, रणवीर सिंह सचिव, चौधरी विक्रम सिंह, विक्रम कंडारी, आनंद सिंह राणा, बिरेंद्र सिंह, जवाहरलाल चमोली, विजय भट्ट, रघुवीर सिंह, रामेश्वर राणा,मदन सिंह गडिया व सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!