प्रदेश में दुखद हादसा: गाड़ी खाई में गिरने से चार की मौत कई घायल

0
231

देहरादून। उत्तराखंड में होली की पूर्व संध्या पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। होल्यारो की टोली से भरा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 4 होल्यारों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामला उत्तराखंड के पौड़ी जिले का है। यहां पैठाणी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर चुठानी बैंड के समीप होल्यारो की टोली से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में करीब 14 लोग सवार थें जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पैठाणी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान इन 3 लोगों ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य घायल लोगों को प्राथमिक उपचार देकर पौड़ी के लिए रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here