भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को कल दून में काले झंडे दिखायेगी युवा कांग्रेस

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। कल शनिवार को युवा कांग्रेस देहरादून भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे एवं भाजपा द्वारा जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किए जाने के विरोध में जेपी नड्डा को काले झंडे दिखाने का कार्य करेगी।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र नेगी ने कहा कि मौजूदा समय में जहां किसान सड़कों पर आंदोलनरत है एवं कोरोना की इस भयंकर महामारी में आम जनता को एक जगह इकट्ठा होने एवं अपने आयोजन करने पर कई नियम कानून नही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा को ना तो किसानों के पड़ी है ना हि करोना महामारी के भयावह होते प्रकोप की।

भाजपा को तो केवल चुनाव एवं अपनी पार्टी के प्रचार प्रसार की ही चिंता पड़ी है। इसी के विरोध में युवा कांग्रेस भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को काले झंडे दिखाने का कार्य करेगी।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कल 12:00 बजे कांग्रेस भवन में एकत्रित होकर जेपी नड्डा को काले झंडे दिखाने निकलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!